लखीमपुर खीरी। जिले भर में खाद की किल्लत और कालाबाजारी की शिकायतों के मद्देनजर कृषि विभाग ने शनिवार को खाद-बीच और कीटनाशक दवा की दुकानों पर ताबड़तोड़ छापे मारकर कार्रवाई की है।
कृषि विभाग ने छह टीमें बनाकर कुल 71 आकस्मिक छापे मारे। विभिन्न उर्वरकों के 21 नमूने लिए गए। साथ ही लापरवाही बरतने और दुकान बंद कर भागने वाले कुल 18 विक्रेताओं को नोटिस भेजे गए। बिना लाइसेंस के व्यापार करने वाले एक व्यक्ति की दुकान सील की है। कृषि विभाग की आकस्मिक छापेमारी से खाद, बीज और कीटनाशक दवा विक्रेताओं में अफरातफरी मची रही।