पलिया के कचनारा गांव के रास्ते पर भरा पानी व फैली गंदगी। संवाद
पलियाकलां। भीरा क्षेत्र के कचनारा गांव में इन दिनों जलभराव व गंदगी से ग्रामीण त्रस्त हैं। जर्जर हो चुकीं सड़कों की जहां मरम्मत नहीं कराई जा रही है। वहीं, इन सड़कों पर गंदगी व जलभराव से बीमारियां फैलने का डर भी मंडरा रहा है। ग्रामीण जसकरण, पृथ्वी, कर्मपाल, स्वामी दयाल, रामपाल, शिव कुमार, जगदीश प्रसाद, सापलू आदि ने बताया कि गांव के मुख्य मार्ग पर हल्की बारिश होने पर जलभराव हो जाता है। गंदगी में मच्छरों का झुंड उस पर बैठा रहता है, जो बीमारियों के फैलाने का कारण भी बनते हैं। इस संबंध में कई बार ग्राम प्रधान से ग्रामीणों ने शिकायत की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। संवाद