फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मेन लाइन में फाल्ट, छह घंटे ठप रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
मैलानी। मेन लाइन में फाल्ट होने से सोमवार को मैलानी सहित दर्जनों गांवों की बिजली आपूर्ति छह घंटे तक ठप रही। बिजली न मिलने से उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह करीब 9:15 बजे बिजली चली गई। गोला से आने वाली 33 केवी मेन लाइन में फाल्ट की वजह से बिजली बाधित होने की सूचना पर कर्मचारी लाइन की पेट्रोलिंग करने पहुंचे। पहले गोला में 132 केवी उपकेंद्र के पीछे 33 केवी लाइन का जंफर टूटा मिला। इसे जोड़ने के बाद भी आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। दोबारा पेट्रोलिंग के दौरान जंगल में एक सूखी डाल लाइन पर गिरी मिली। इसे हटाने के बाद आपूर्ति दोपहर सवा तीन बजे बहाल हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें