फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पिता वकील... अब बेटी बनी जज

विज्ञापन
प्रियंका दिवाकर के जज बनने पर उनके पिता मुंह मीठा कराते हुए
विज्ञापन
मोहम्मदी। उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की न्यायिक सेवा में रामलीला मैदान निवासी अधिवक्ता वीर सेन की पुत्री प्रियंका दिवाकर ने सफलता प्राप्त की है। उन्होंने पहले ही प्रयास में पीसीएस-जे परीक्षा पास कर नाम रोशन किया है। प्रियंका ने बताया कि लखनऊ में रहकर पढ़ाई के दौरान उन्होंने पूरी तरीके से सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी।
विज्ञापन

मोहम्मदी निवासी प्रियंका दिवाकर के पिता वीरसेन दिवाकर अधिवक्ता हैं। वह यहां सिविल कोर्ट में वकालत करते हैं। जबकि परिवार में बड़े भाई अमित कुमार भी एलएलएम कर रहे हैं। प्रियंका बताती हैं कि उन्होंने 2021 में एलएलबी पूरी की थी। लॉकडाउन के बाद से ही तैयारी में लग गई थीं। उन्होंने लखनऊ में रहते हुए कोचिंग का सहारा लिया था। कोचिंग के गाइडेंस और बड़े भाई के टिप्स से उन्होंने सफलता हासिल की। पीसीएस जे में 267वीं रैंक हासिल कर उन्होंने न्यायिक सेवा में प्रवेश किया है।
प्रियंका ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता, बड़े भाई व कोचिंग के अमित सर को दिया है। प्रियंका ने अन्य प्रतिभागियों के लिए टिप्स दिए कि लगातार पढ़ते रहना जरूरी है। यह नहीं कि कभी छोड़ दिया, कभी पढ़ लिया। साथ ही सोशल मीडिया के प्रपंच से भी दूर रहने की सलाह दी।
विज्ञापन

पिता बोले- हम डायस के इस पार थे, बिटिया अब उस पार
प्रियंका दिवाकर के पिता वीरसेन दिवाकर ने बताया कि उनके और परिवार के लिए यह बड़े गौरव की बात है कि अब परिवार की बिटिया डायस के उस पार न्यायाधीश की कुर्सी पर विराजमान होगी। उन्होंने बताया कि प्रियंका ने नर्सरी से कक्षा 12 तक की शिक्षा नगर के श्रीकृष्णा इंटर कॉलेज मोहम्मदी से प्राप्त की है। हाईस्कूल में 86 फीसदी और इंटरमीडिएट में 80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। इसके बाद लखनऊ जाकर एलएलबी में एडमिशन लिया और 2021 में एलएलबी की पढ़ाई पूरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें