फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कार पलटने से पिता की मौत, बेटा घायल

विज्ञापन
गड्ढे में पलटी कार।
विज्ञापन
निघासन। ढखेरवा-निघासन स्टेट हाईवे पर खरवहिया के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटकर पेड़ से टकरा गई। कार सवार पिता की मौके मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल है, जिसका अस्पताल में इलाज कराया गया।
विज्ञापन

कस्बा निवासी जगमोहन (50) अपने बेटे सतीश (22) के साथ सुनौरा गांव निवासी बहन के परिवार में मुंडन संस्कार में शामिल होने गए थे। बुधवार रात वापसी के दौरान खरवहिया गांव के पास कार अनियंत्रित हो गई। कार रोड किनारे खड़े पेड़ से टकराती हुई पलट गई। कार में सवार दोनों लोग नीचे दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने जममोहन को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें