फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी : खूनी रंजिश में पिता पुत्र को गोली से उड़ाया

विज्ञापन
घटना स्थल पर लगी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले के थाना फरधान क्षेत्र के गांव बरखेरवा में कोटे की दुकान पर राशन ले रहे मनिकानपुर निवासी पिता पुत्र को हमलावरों ने गोली मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। धारदार हथियारों से भी दोनों पर प्रहार किए और भाग निकले। गांव में दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई है। थाना फरधान क्षेत्र के गांव मनिकापुर निवासी रमेश शुक्ला वकील (45) अपने बड़े बेटे भोलू के साथ सुबह-सुबह गांव बरखेरवा कोटेदार के वहां गल्ला लेने गए थे। सुबह आठ बजे दोनों राशन ले रहे थे। इसी बीच कई सालों से चली आ रही खूनी रंजिश में हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही दोनों को गोली मार दी। गोली लगने से पिता व पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। दोहरे हत्याकांड से गांव में दहशत फैल गयी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक विमल गौतम फोर्स के साथ गांव पहुचे। पुलिस ने आनन फानन में दोनों शव लखीमपुर मुख्यालय भेज दिए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दस साल पहले पूर्व प्रधान लल्लन शुक्ला की हत्या हुई थी जिसके मुख्य आरोपी रमेश शुक्ला थे। दो साल जेल काटने के बाद इस समय जमानत पर थे। इसी के चलते हत्या हुई है। पुलिस मौके पर जांच पड़ताल करने में जुटी है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

घटना स्थल पर ग्रामीणों से जानकारी करती पुलिस - फोटो : AMAR UJALA
घटना स्थल पर ग्रामीणों से जानकारी करती पुलिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें