फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 150 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। सहकारी गन्ना विकास समिति गोला के डेलीगेट पदों पर चुनाव बृहस्पतिवार को होगा। इसको लेकर निर्वाचन स्थल कृषि उत्पादन मंडी समिति में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

जिले की सबसे बड़ी सरकारी गन्ना विकास समिति गोला में 1,17,295 गन्ना किसान मतदाता हैं। 11 संचालक क्षेत्रों में 751 डेलीगेट निर्वाचित किए जाने हैं। इनमें एकल नामांकन होने से 601 डेलीगेटों का निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है। वहीं 150 डेलीगेट मतदान के जरिये चुने जाएंगे। निर्वाचन अधिकारी बीबी सिंह ने बताया कि 82 बूथ बनाए गए हैं। मतदान सुबह आठ से शाम चार बजे के मध्य होगा। इसके बाद मतगणना कर परिणाम की घोषणा की जाएगी। बुधवार को एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता, तहसीलदार सुखबीर सिंह, नायब तहसीलदार सर्वेश यादव और प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह ने मतदान स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें