फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: पलियाकला में आठ सितंबर को होगी किसान महापंचायत, गन्ना भुगतान समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा

Sat, 02 Sep 2023 04:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने आठ सितंबर को महापंचायत बुलाने का एलान किया है। जिसमें गन्ना भुगतान समेत कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
पलिया गन्ना समिति में आयोजित बैठक में मौजूद किसान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के पलियाकला में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले शुक्रवार को गन्ना समिति में किसानों की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें बकाया गन्ना भुगतान समेत कई मुद्दों को विस्तार से उठाते हुए 08 सितंबर को महापंचायत बुलाने का एलान किया गया है। जिसमें गन्ना भुगतान समेत कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन


तहसील अध्यक्ष तरसेम सिंह ने कहा कि सत्र 2022-23 के गन्ने का बकाया भुगतान अभी तक चीनी मिल ने नहीं किया है। जिससे किसान काफी परेशान हैं। ऊपर से किसानों की परेशानियों बैंक बढ़ा रहे हैं। लगातार किसानों पर वसूली का दबाव बना रहे हैं। जिससे किसान दोहरी तरफ से परेशानियां झेल रहा है। बैठक में बकाया गन्ना भुगतान करने और गन्ने का मूल्य 500 रुपये क्विंटल करने की मांग की गई। साथ ही गन्ना भुगतान जब तक न मिले, तब तक बैंकों द्वारा किसानों को प्रताड़ित न करने की अपील भी की गई।

तय हुआ कि महापंचायत में बाढ़ व कटान से बेघर हुए किसानों को पक्के आवास देने की मांग उठाएंगे। साथ ही इस वर्ष के गन्ना सर्वे पर भी चर्चा होगी। जंगली हाथियों द्वारा किसानों की फसलें खराब हुईं हैं। उनको मुआवजा देने की बात 08 सितंबर को होने वाली महापंचायत में उठाई जाएगी। इसके लिए संगठन के पदाधिकारियों को भी सूचना भेजी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें