फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 31 तक भुगतान नहीं तो गन्ना सप्लाई बाधित करेंगे किसान

विज्ञापन
पलिया चीनी मिल में यूनिट हेड को ज्ञापन सौंपते किसान।
विज्ञापन
पलियाकलां। बृहस्पतिवार से चीनी मिल शुरू हो गई है, जिसके बाद किसानों ने भी अपना बकाया गन्ना भुगतान मांगना शुरू कर दिया है। किसानों का कहना है कि 31 नवंबर तक पुराना 118 करोड़ का भुगतान नहीं मिलता है तो किसान एक दिसंबर से चीनी मिल में सप्लाई बाधित करेंगे। इसको लेकर ज्ञापन में किसान ने मिल के यूनिट हेड को दिया है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले चीनी मिल पहुंचे किसानों ने यूनिट हेड ओपी चौहान को ज्ञापन सौंपा है। इसमें कहा गया है कि सत्र 2022-23 का अभी तक 118 करोड़ रुपये का भुगतान बाकी है। चीनी मिल के अधिकारियों ने कहा था कि एनसीएलटी क्लियर हो जाने के बाद किसानों का संपूर्ण भुगतान कर दिया जाएगा। इससे किसानों में रोष है।
वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए 30 नवंबर तक संपूर्ण 118 करोड़ का भुगतान करने की मांग मिल के अधिकारियों से किसानों ने की है। भुगतान न होने पर एक दिसंबर से गन्ना सप्लाई बाधित करने की चेतावनी भी दी गई है। इस दौरान संगठन के तहसील अध्यक्ष तरसेम सिंह, विकास कपूर, सुखदेव सिंह, गुरमेल सिंह, राजा सिंह, जितेंद्र सिंह समेत भारी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें