फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: प्रशासन के आश्वासन पर किसानों का धरना समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। सीओ के समझाने के बाद चौथे दिन भारतीय किसान यूनियन का धरना समाप्त हो गया। प्रशासन ने 15 दिन की मोहलत मांगी है।
विज्ञापन

26 मई से भाकियू ने छुट्टा पशुओं की समस्या को लेकर तहसील परिसर में धरना शुरू किया था। धरने के दूसरे दिन अधिवक्ता संघ ने समर्थन किया था। इसके बाद किसान दिन-रात धरने पर बैठे रहे। किसानों को मानने के लिए सोमवार को एसडीएम राजेश कुमार, सीओ राजेश कुमार, बीडीओ एसपी मिश्रा, जिला पशु चिकित्सा अधिकारी ने किसानों से डेढ़ घंटे वार्ता की।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि 15 दिन का समय दे दीजिए सारे पशु गोआश्रय स्थल में भेज दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि दौलतापुर में एक बड़ा गोआश्रय स्थल और नगर पंचायत में एक गोआश्रय स्थल बनाया जाएगा। अन्य गोआश्रय स्थलों में भी गायों को भेजा जाएगा। इस दौरान नरेंद्र सिंह, आशा देवी, रमेश, दीपक, रामगोपाल, आफताब, पिंदर, आम आदमी पार्टी से आवेश खान, डीपी सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें