फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गन्ना भुगतान को लेकर किसानों ने बंद कराई मिल की तौल

विज्ञापन
पलिया चीनी मिल में तौल बंद कराने के दौरान मौजूद किसान।
विज्ञापन
पलियाकलां। गन्ना भुगतान न मिलने पर बृहस्पतिवार को भारी संख्या में किसानों ने चीनी मिल पहुंचकर तौल बंद करा दी। जिसके बाद मिल अधिकारियों में हड़कंप मच गया। करीब तीन घंटे हंगामे के बाद सात फरवरी तक नौ दिन का भुगतान कराने की मांग पर किसान राजी हुए।
विज्ञापन


किसानों ने नारेबाजी के साथ मिल पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। किसानों ने डोंगे के पास तौल को बाधित कराते हुए नारेबाजी करते हुए भुगतान न देने का विरोध किया। किसानों ने बताया कि 16 जनवरी को वार्ता के अनुसार नवंबर 2023 तक का भुगतान कराने की बात मिल प्रशासन ने की थी, लेकिन भुगतान नहीं किया। जिसके चलते किसानों ने पहले ज्ञापन दिया और अब आंदोलन कर रहे हैं।
मौके पर पहुंचे मिल के यूनिट हेड ने सात फरवरी तक किसानों के खातों में नौ दिन का भुगतान कराने का आश्वासन दिया। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के तहसील अध्यक्ष तरसेम सिंह ने बताया कि यूनिट हेड द्वारा सात फरवरी तक नौ दिन का भुगतान करने की बात कही गई है। अब किसान काम बाधित नहीं करेंगे लेकिन अगर वादाखिलाफी हुई तो किसान फिर आंदोलन करेंगे। इस दौरान करीब तीन घंटे तक मिल की तौल बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें