फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: किसान के बेटे ने लहराया परचम... प्रदेश में हासिल किया छठवां स्थान

विज्ञापन
आदर्श विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के इंटरमीडियट के छात्र टॉपर सचिन वर्मा मिठाई ​​खिलाते हुए गुरुजन।
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। गांव गुलरिया खुर्द के किसान के बेटे सचिन ने गुरुजनों के मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत से जिले का नाम रोशन किया है। सचिन ने यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट में 500 से 482 नंबर यानी 96.80 फीसदी अंक पाए हैं। उन्हें प्रदेश में छठा स्थान प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

सचिन ने बताया कि वह यूपीएससी की तैयार कर सिविल सर्विसेस में जाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कोई सफलता प्राप्त करना चाहता है तो पहले लक्ष्य निर्धारित करे और फिर उसे पाने के लिए जी जान से जुट जाए। सफलता जरूर मिलेगी। परेशानियां तो आती हैं, लेकिन हार नहीं माननी चाहिए।
परिणाम घोषित होने के बाद सचिन कॉलेज पहुंचे और गुरुजनों का आशीर्वाद लिया। गुरुजनों ने सचिन का मुंह मीठा कराया। फरधान थाना क्षेत्र के गुलरिया खुर्द गांव निवासी सचिन कुमार वर्मा पुत्र नीरज वर्मा लखीमपुर शहर के आदर्श विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से इंटर के छात्र हैं। सचिन ने हाईस्कूल भी इसी कॉलेज से किया था, जिसमें 90 फीसदी अंक हासिल किए थे।
विज्ञापन

आज के दौरान में अधिकांश युवा सोशल मीडिया पर चिपके रहते हैं, लेकिन सचिन इन सब से दूर हैं। सचिन के पिता खेती-बाड़ी करते हैं। मां साधना वर्मा गृहिणी हैं। गांव शहर से 25 किलोमीटर दूर होने पर सचिन ने बनवारीपुर में मामा के यहां रहकर पढ़ाई की। सचिन ने बताया कि कॉलेज के बाद घर में सिर्फ पढ़ाई पर ही फोकस रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें