फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बाघ के डर से खेतों में जाने से घबरा रहे किसान

विज्ञापन
कस्बे में चहलकदमी करता बाघ-संवाद
विज्ञापन
पसगवां। कस्बे में हो रही बाघ की चहलकदमी को देखकर ग्रामीण डरे हुए हैं। हाल यह है कि ग्रामीण खेताें में जाने से घबरा रहे हैं। बच्चे भी खुले में नहीं खेल रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों के खेतों में न पहुंचने के चलते गन्ना छिलाई प्रभावित हो रही है। बता दें कि मोहम्मदपुर ताजपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में कई दिनों से बाघ की मौजूदगी होने के चलते लोग सहमे हैं। गांव मुगल के शानू खान ने बताया कि गांव के पूरब और नगरा के बीच में बाघ की लोकेशन मिली है। इससे किसान खेतों में जाने से कतरा रहे हैं। वन रक्षक राजेश कुमार ने बताया कि बाघ रास्ता भटक गया है। बताया कि बाघ उचौलिया जंगल की तरफ आगे बढ़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें