फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: खेत में रखवाली करने गया युवक हाथियों के हमले में घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ममरी। महेशपुर जंगल से सटे खेत में खड़ी फसल की रखवाली करने गया ग्राम साहबगंज निवासी 23 वर्षीय युवक शक्ति सिंह पुत्र जलसिंह हाथी के हमले में गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन

साहबगंज निवासी किसान जल सिंह का पुत्र शक्ति सिंह शुक्रवार शाम महेशपुर जंगल के पास खेत में खड़ी फसल की रखवाली करने गया था। वहां मौजूद हाथी ने उसे दौड़ा लिया। बाद में हाथी ने उसे सूड़ मारकर गिरा दिया। हाथी को पीछा करते देख युवक ने खंदक में लेट कर अपनी जान बचाई। शोर मचाने पर कई ग्रामीण मशाल जलाकर मौके पर पहुंच गए। तब हाथी वापस जंगल में चला गया। सूचना पर पहुंचे फॉरेस्टर रोहित श्रीवास्तव, नरेंद्र आदि वनकर्मियों ने घायल युवक को उसके घर पहुंचाया।
उसका इलाज निजी क्लीनिक पर हो रहा है। जंगल में डेरा डाले हाथियों का यह चौथा इंसानी हमला है। इससे पहले हाथी ने शिवपुरी के 60 वर्षीय मजदूर रामभरोसे को कुचल कर मार डाला था। उसके बाद नया गांव के बुजुर्गों इमामुद्दीन, निजामुद्दीन को कुचल कर गंभीर घायल कर दिया था। रेंजर नरेश पाल सिंह का कहना है कि हाथी के सूड़ मार देने से युवक के अंदरूनी चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें