लखीमपुर खीरी। थाना मैगलगंज के गांव सहोरा निवासी अवतार सिंह (56) की कल्टीवेटर से दबकर मौैत हो गई। किसान खेत पर काम कर रहा था इसी दौरान हादसा हो गया। घटना के बाद आसपास में काम कर रहे किसानों ने परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे तो कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। संवाद