फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गन्ने की पत्ती जला रहा किसान जिंदा जला

विज्ञापन
मृतक जमुना प्रसाद वर्मा
विज्ञापन
बिजुआ। ग्राम पंचायत सोनपीपर के मजरा अमृतापुर में सोमवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। खेत में गन्ने की पत्ती जलाने के दौरान आग की लपटों में घिरे किसान की जिंदा जलकर मौत हो गई।
विज्ञापन

कस्बा अमृतापुर निवासी 58 वर्षीय जमुना प्रसाद वर्मा सोमवार की दोपहर 12 बजे अपने खेत में गन्ने की पत्ती जला रहे थे। अचानक खेत में आग लग गई। हवा तेज होने की वजह से लपटें चारों ओर फैल गईं, जिस कारण जमुना प्रसाद घिर गए। बताते हैं कि जमुना प्रसाद ने खुद को बचाने के लिए निकलने की कोशिश की लेकिन खेत के गड्ढे में पैर फंस गया और गिर गए। चारों ओर से फैली विकराल आग में जमुना प्रसाद जिंदा जल गए।
आसपास काम कर रहे मजदूरों का कहना था कि लपटें इतनी तेज उठ रही थीं कि कोई कुछ देख नहीं सका। सूचना पर भीरा थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जमुना प्रसाद वर्मा के नाम चार एकड़ जमीन है। परिवार में उनकी पत्नी तथा चार बेटियां हैं। तीन पुत्रियों की शादी हो चुकी है। एक पुत्री अविवाहित है। अचानक हुए हादसे के सदमे से परिवार बाहर नहीं निकल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें