मझगईं के त्रिलोकपुर निवासी मृतक भगवानदास की फाइल फोटो।
पलिया/मझगईं। त्रिलोकपुर गांव के हादेस में मृत भगवानदास का शव शुक्रवार की देर शाम गांव लाया गया तो परिजनों ने अंतिम संस्कार से मना कर दिया। मदद और कार्रवाई के आश्वासन के बाद शनिवार दोपहर को परिजनों ने अंतिम संस्कार किया।
लोकनपुरवा के पास त्रिलोकपुर गांव निवासी 50 वर्षीय भगवानदास पुत्र सोहन की साइकिल में कार ने टक्कर मार दी थी। शनिवार की सुबह तहसीलदार आरती यादव, नायब तहसीलदार दिलीप कुमार, थाना प्रभारी पुष्पराज कुशवाहा परिजनों से मिले और आरोपी के विरुद्ध जल्द कार्रवाई के साथ मदद का भरोसा दिलाया।
तहसीलदार ने कहा कि कार चालक को पकड़ने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया। शुक्रवार देर शाम से शनिवार दोपहर तक परिजनों को मनाने का क्रम चलता रहा। तहसीलदार आरती यादव का कहना है कि परिजनों को मृतक किसान बीमा योजना के तहत प्रशासन से सहायता दिलाई जाएगी। विधवा पेंशन भी दिलाई जाएगी। संवाद
मझगईं के त्रिलोकपुर निवासी मृतक भगवानदास की फाइल फोटो।