फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: परिवार न्यायालयों ने निस्तारित किए 136 वाद, 53 जोड़े रहेंगे साथ

विज्ञापन
यातायात पुलिस के काउंटर पर चालान की जानकारी करते वाहन स्वामी
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। एक वर्ष, आठ माह और लंबे समय से अलग-अलग रह रहे पति-पत्नी अब एक साथ रहेंगे। लोक अदालत में आपसी विवाद का निपटारा होने के बाद इन जोड़ों को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

परिवार न्यायालयों ने पति-पत्नी विवाद के 136 मामलों का निस्तारण किया। इनमें से 53 जोड़ों ने साथ रहने की हामी भरी। प्रधान न्यायाधीश तृप्ता चौधरी ने 43, प्रथम प्रधान न्यायाधीश संध्या चौधरी ने 43 और तृतीय प्रधान न्यायाधीश पूजा विश्वकर्मा ने 50 वादों का निस्तारण किया। लोक अदालत में बैंक, बीएसएनएल, मोटर दुर्घटना, वाहन चालान और अन्य वादों का सुलह-समझौते के आधार पर निपटारा किया गया। यातायात पुलिस के काउंटर पर वाहन स्वामियों के चालान की समस्या का समाधान किया गया।
केस-1
ईसानगर में रहने वाले गुड्डू और उनकी पत्नी महरूनिशां के बीच पांच माह पहले मामूली बात को लेकर अनबन हो गई। पति-पत्नी अलग-अलग रहने लगे। विवाद ने वाद का रूप ले लिया। पति-पत्नी के झगड़े का असर मासूम की परवरिश पर पड़ने लगा। शनिवार को हुई लोक अदालत में दोनों ने आपसी विवाद भुलाकर साथ रहने की हामी भरी। हंसी-खुसी से एक साथ घर गए।
विज्ञापन

केस-2
पलिया निवासी राकेश और उनकी पत्नी मामूली विवाद के बाद आठ माह से अलग-अलग रह रहे थे। लोक अदालत में इनके विवाद का निपटारा हो गया। पति-पत्नी अब एक साथ रहेंगे।
केस-3
शादी के दो वर्ष बाद ही अमन और इति का विवाद हो गया था। एक वर्ष बाद दोनों ने फिर से एक साथ रहने की राह चुनी है।

बीएसएनएल की सूची में कई कार्यालय हैं बकायेदार
लोक अदालत में बीएसएनएल के 260 मामले लगे थे। इन वादों की सूची में कई सरकारी कार्यालयों का नाम भी था। इन कार्यालयों पर बीएसएनएल का भुगतान बाकी है। इसमें पीएचसी बेहजम, राजकीय आश्रम पद्धति स्कूल पलिया, सीएचसी गोला, बीडीओ मितौली, एआरएम गोला, पलिया सीएचसी, डीपीआरओ कार्यालय समेत कई अन्य सरकारी कार्यालय शामिल हैं। शनिवार की दोपहर तक बीएसएनएल के काउंटर पर सिर्फ दो लोग पहुंचे थे।

निपटारे के लिए एक लाख जमा करो
दोपहर 12 बजे कुशमौरी निवासी नागेंद्र कुमार इधर से उधर भटक रहे थे। पूछने पर बताया कि यूनियन बैंक से करीब चार वर्ष पहले लोन लिया था। लोक अदालत में मामले का निपटारा करने पहुंचे तो बैंक ने एक लाख रुपये जमा करने को कहा है। नागेंद्र के भाई वीरेंद्र भी उनके साथ थे। वीरेंद्र ने इंडियन बैंक से ऋण लिया था। दोपहर तक उनके मामले का निपटारा नहीं हो सका। रामकुमार भी लोक अदालत की नोटिस लेकर इंडियन बैंक के स्टाल पर पहुंचे। बैंक कर्मियों ने शाखा में आने के लिए कहा।

यातायात पुलिस के काउंटर पर चालान की जानकारी करते वाहन स्वामी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें