मितौली कस्बे में धनुष यज्ञ मेले का शुभारंभ भगवान शिव की बारात निकालकर किया गया।
मितौली में 12 से 30 जनवरी तक होने वाले धनुष यज्ञ मेले में रामलीला, रासलीला, कव्वाली, स्कूली बच्चों के कार्यक्रम, कवि सम्मेलन, पत्रकार सम्मान सामारोह तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। शुक्रवार को मेले का शुभांरभ भगवान शिव की बारात निकालकर किया गया। शिव बारात में ट्रैक्टर ट्रॉलियों और वाहनों का काफिला गाजे-बाजे के साथ निकला शिव बारात ग्राम पंचायत के मजरों में होते हुए वापस मेला मैदान पहुंची। शिव बारात के साथ ग्राम प्रधान मितौली, पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष फेरूलाल भार्गव, प्रदीप शुक्ला, सुरेश शुक्ला, इब्राहिम खां, विश्वनाथ श्रीवास्तव, कल्लू टेलर, नीरज कश्यप, सूरज शुक्ला, बलराम शुक्ला, मनीराम भार्गव, विक्रम, सत्यराम, मनीराम गौतम सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।