नगर पालिका परिषद के ऐतिहासिक चैती मेला की तैयारी के लिए मेला मैदान स्थित मेला कार्यालय का पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने हवन-पूजन किया। पूजन पं. प्रमोद पांडे ने कराया। इस मौके पर ईओ और एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता भी मौजूद रहे। साथ ही नगर पालिका कार्यालय भी मेला तक के लिए अस्थाई रूप से स्थानांतरित कर दिया गया। इस मौके पर पालिका सदस्य और कर्मचारी भी मौजूद रहे।