फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: फैकल्टी की बाधा दूर... मान्यता के लिए फिर करेंगे अपील

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। फैकल्टी (संकाय) की कमी से अटकी मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई की उम्मीद एक बार फिर से जगी है। मेडिकल कॉलेज के संचालन के लिए आवश्यक 70 प्रतिशत फैकल्टी की कमी आज दूर हो जाएगी। 50 फैकल्टी की आवश्यकता है। जिसमें से अभी तक 32 ही हैं, लेकिन शुक्रवार को तीन डॉक्टर और आ जाएंगे। मेडिकल कॉलेज प्रशासन नेशनल मेडिकल काउंसिल में फिर से अपील की तैयारी जोरशोर से कर रहा है।
शहर से 10 किलोमीटर दूर देवकली में मेडिकल कॉलेज का भवन निर्माणाधीन है। अधिकांश काम पूरा हो चुका है। हैंडओवर की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। मेडिकल कॉलेज के अस्पताल का भवन शहर में बन रहा है। ओयल स्थित जिला अस्पताल (एमसीएच विंग) भी मेडिकल कॉलेज के अधीन है। शहर में बन रहे भवन को पूरा होने में अभी कई महीने का समय लगेगा।
विज्ञापन

उम्मीद थी कि इस सत्र से मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई शुरू हो जाएगी। महानिदेशक, चिकित्सा एवं शिक्षा के निरीक्षण के बाद नेशनल मेडिकल काउंसिल (एनएमसी) की टीम ने मेडिकल कॉलेज के भवन और अन्य व्यवस्थाओं की पड़ताल की। फैकल्टी कम मिलने पर एनएमसी ने मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई शुरू करने की मान्यता नहीं दी है। बता दें कि मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 100 सीटों पर प्रवेश होने हैं।

आज दूर हो जाएगी फैकल्टी की बाधा
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आर्य देश दीपक ने बताया कि पुराने नियमों के हिसाब से कॉलेज में 50 फैकल्टी होनी चाहिए। प्रत्येक संकाय में सीनियर और जूनियर को मिलाकर कम से कम दो की फैकल्टी उपलब्ध हो। अब फैकल्टी की कमी की बाधा दूर हो गई है। मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को 35 फैकल्टी हो जाएंगी। 70 प्रतिशत फैकल्टी के हिसाब से मान्यता के लिए जरूरी संख्या पूरी हो गई है।

भवन हैंडओवर नहीं, सीटी स्कैन और ब्लड सेपरेशन यूनिट भी ठप
भले ही अपील से मान्यता की उम्मीद की जा रही है, लेकिन कई दिक्कतें अब तक दूर नहीं हो सकी हैं। मेडिकल कॉलेज का भवन अभी हैंडओवर नहीं हुआ है। जिला अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा नहीं है। ब्लड सेपरेशन यूनिट भी शुरू नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


-

फैकल्टी की कमी के चलते मान्यता नहीं मिल सकी थी। नियमाें के हिसाब से अब यह दिक्कत दूर हो गई है। भवन और संसाधन की सभी व्यवस्थाएं पूरी हो गई हैं। शैक्षिक सत्र संचालन के संबंध में अपील की तैयारी की जा रही है।
- डॉ. आर्य देश दीपक, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें