लखीमपुर खीरी। साइबर ठग ने नौरंगाबाद निवासी इतेन सिंह की फेसबुक आईडी हैककर खाते से 1.52 लाख रुपये पार कर दिए। सदर कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी और आईटी एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है।
सदर कोतवाली में दर्ज कराए मुकदमे में इतेन सिंह ने बताया कि उसकी फेसबुक आईडी हैक कर ली गई। ठग ने उसे ब्लैकमेल करने की कोशिश की। गूगल और फोन पे के जरिये धोखाधड़ी कर उसके खाते से 1.52 लाख रुपयों की ठगी की गई। रुपये कटने का पता चला तो उसने साइबर सेल में आनलाइन शिकायत की। सुनवाई न होने पर साइबर सेल एसपी से गुहार लगाई। बताया कि साइबर ठगी की वजह से उसकी तबीयत बिगड़ गई। पीड़ित ने पुलिस को खाते का विवरण, गूगल और फोन के स्क्रीन शॉट भी दिए हैं। पुलिस ने केस दर्जकर जांच शुरू की।