फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: व्यापारी मंडल के कार्यक्रम में बंट गया एक्सपायर पानी, मौजूद थे खाद्य विभाग के अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा। क्षेत्र में खाद्य विभाग की लापरवाही से एक्सपायरी पानी धड़ल्ले से बिक रहा है। मंगलवार को धौरहरा कस्बे के त्रिवेदी मार्केट में व्यापार मंडल (श्याम बिहारी गुट) नगर इकाई के गठन के समय आयोजित कार्यक्रम में आयोजकों ने आगंतुकों के लिए जो पानी की बोतलें रखी गईं, वे एक्सपायर हो चुकी थीं।
विज्ञापन

पानी पीते समय लोगों की नजर जब बोतल की एक्सपायरी डेट पर पड़ी तो उनके होश उड़ गए। लोगों के विरोध के बाद आयोजकों ने एक्सपायरी पानी के बोतलों का वितरण बंद करवा दिया। कार्यक्रम में खाद्य विभाग के अधिकारी और बाल विकास अधिकारी भी मौजूद थे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी विपिन सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में खराब पानी का वितरण किए जाने की जानकारी मिली है। पानी कहां से लिया गया था, इस बात की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें