फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर व मैलानी स्टेशन पर प्रदर्शनी आज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मैलानी। पूर्वोत्तर रेलवे विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर बुधवार को लखीमपुर और मैलानी रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शनी लगाएगा। इसमें विभाजन के दर्द को दर्शाने वाले तस्वीरें लगाईं जाएंगी। इससे यात्रियों और आमजन में देशप्रेम की भावना बढ़ेगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बुधवार को लखीमपुर और मैलानी सहित 31 स्टेशनों पर विभाजन विभीषिका आधारित फोटो प्रदर्शनी लगेगी। साथ ही डिस्प्ले स्क्रीन ऑडियो सिस्टम के माध्यम से प्रसारण किया जाएगा। प्रदर्शनी को रेलकर्मी, यात्री और आमजन भी देख सकेंगें। साथ ही विभाजन का दर्द महसूस कर सकेंगें। दोनों रेलवे स्टेशन पर इसकी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



इन स्टेशनों पर लगेगी प्रदर्शनी
पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के गोरखपुर, गोंडा, सीतापुर, बहराइच, बस्ती, सिद्धार्थनगर, खलीलाबाद, बलरामपुर, आनंदनगर, मनकापुर, बुढ़वल, लखीमपुर, मैलानी, वाराणसी मंडल के बनारस, प्रयागराज, रामबाग, छपरा, बलिया, मऊ, देवरिया सदर, चौरी-चौरा और इज्जतनगर मंडल के पीलीभीत, काशीपुर, काठगोदाम, लालकुआं, मथुरा छावनी, फर्रूखाबाद, फतेहगढ़, कासगंज, बरेली सिटी व इज्जतनगर स्टेशनों पर फोटो प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें