कारगिल विजय दिवस मनाते पूर्व सैनिक
गोला गोकर्णनाथ। कारगिल विजय दिवस पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सदस्यों ने दीप जलाकर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।
कारगिल विजय दिवस के मौके पर बुधवार रात सदर चौराहा स्थित इंदिरा पार्क में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के भूतपूर्व सैनिकों ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया और फिर कैंडल जलाकर दो मिनट का मौन रखकर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर सीओ राजेंद्र प्रसाद, कोतवाल सुनील दुबे, पूर्व सैनिक कृष्ण गोपाल, राजेश्वर सिंह, अकरम खान, प्रेम कुमार, देव प्रकाश, कैलाश गिरि, चंद्रभान, विजय मिश्रा, राममिलन चंद समेत तमाम पूर्व सैनिक मौजूद रहे। संवाद