फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सैनिक सम्मान के साथ हुई पूर्व सैनिक की अंत्येष्टि

विज्ञापन
बांकेगंज में सम्मान के साथ हुई पूर्व सैनिक की अंत्ये​​ष्टि।
विज्ञापन
बांकेगंज। ग्रंट नंबर तीन के ग्राम हिन्दुस्तान फार्म निवासी पूर्व सैनिक हवलदार पाल सिंह (90 ) का रविवार को निधन हो गया। वह सिक्ख रेजिमेंट से 1973 में सेवानिवृत्त हुए थे। उनकी अंत्येष्टि सैनिक सम्मान के साथ हुई।
विज्ञापन

हवलदार पाल सिंह ने राष्ट्र की रक्षा में लड़े गए तीनों मुख्य युद्धों में हिस्सा लिया था। उनके निधन की सूचना पर पूर्व सैनिक संगठन इंडियन वेटरंस ऑर्गनाइजेशन जिला शाहजहांपुर के अध्यक्ष सेवानिवृत हवलदार सत्यवीर सिंह और लखीमपुर के जिला अध्यक्ष सेवानिवृत सार्जेंट सौरभ त्रिपाठी, 27 राजपूत व आर्मी की टुकड़ी सूबेदार इंदर सिंह के नेतृत्व में गांव पहुंच कर पुष्पांजलि अर्पित की।
सैनिक सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की गई। इस मौके पर विधायक रोमी साहनी, हवलदार सुधीर गिरी, नायक काबुल सिंह, निशान सिंह, जयदेव हलधर, कैप्टन अकरम खान, सुभाष कुमार, नायक राम सेवक वर्मा, राजेश कुमार, राम प्रताप वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें