लखीमपुर खीरी। लोकसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए पीठासीन अधिकारी समेत पोलिंग टीम को ईवीएम तकनीकी का प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें बताया कि मतदान के दिन ईवीएम को कैसे चालू करें।
मतदान के बाद कैसे उसे सील करें। मतदान के दौरान अगर कोई तकनीकी समस्या आती हैं तो उससे कैसे निपटें। प्रशिक्षण के दौरान कई कर्मचारी गैर हाजिर रहे। उन्हें नोटिस जारी किया गया है। पीठासीन अधिकारियों और कर्मचारियों का यह प्रशिक्षण शहर के धर्मसभा इंटर कॉलेज में चल रहा है। संवाद