फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: समरसता खिचड़ी भोज में दिखी सबकी सहभागिता

Sun, 01 Feb 2026 11:25 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
समरसता ​खिचड़ी भोज में शामिल राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी व अन्य लोग। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कस्ता क्षेत्र के राधेरमण सोना देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में रविवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी रहीं। उन्होंने कहा कि समाज की वास्तविक प्रगति तभी संभव है, जब सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक मूल्यों एवं नारी सम्मान को समान रूप से सुदृढ़ किया जाए। सम्मेलन के उपरांत आयोजित समरसता खिचड़ी भोज में समाज के सभी वर्गों के लोगों ने सहभागिता कर सामाजिक सौहार्द, एकता एवं भाईचारे का सशक्त संदेश दिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बौद्धिक विभाग प्रमुख राजकुमार तिवारी, कार्यक्रम अध्यक्ष रमेश शुक्ला, परशुराम तिवारी, विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुणेश त्रिवेदी, कार्य प्रमुख प्रवीण वर्मा तथा विकास मिश्रा की उपस्थिति रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें