ओयल। अष्टम आयुर्वेद दिवस पर युवराजदत्त इंटर कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता कराई गई। आयोजन राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय ओयल के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सुमंत कुमार ने किया।
प्रतियोगिता का विषय ‘आयुर्वेद का जीवन में महत्व एवं उपयोगिता’ रहा। प्रतियोगिता में विद्यालय के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें कक्षा 12 से शीतल प्रथम, कपिल वर्मा द्वितीय और अर्पित गिरि तीसरे स्थान पर रहे। विद्यार्थियों का मेडल पहनाकर कर उत्साहवर्धन किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. सुमंत कुमार, विद्यालय के शिक्षक संत पाल, जगत पाल सहित योग प्रशिक्षक प्रिंस रंजन बरनवाल शामिल रहे। योग सहायक रुचि शुक्ला, संजय कुमार सहित विद्यालय का विशेष सहयोग रहा।