फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईओ और एसडीएम  के खिलाफ नारेबाजी

Sat, 05 Mar 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
नाराज लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पलियाकलां। शुक्रवार को शहर  के कई लोग सफाई व्यवस्था को लेकर पहले नगर पालिका फिर तहसील पहुंचे और फिर जोरदार  प्रदर्शन किया। उन्होंने नायब तहसीलदार को पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की ।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों का आरोप था कि वह इससे पहले भी सफाई व्यवस्था को चाक चौबंद करने की मांग कर चुके हैं लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया। इससे नाराज तमाम लोग शुक्रवार को नगर पालिका पहुंचे। इस समय यहां इओ एवं एसडीएम नहीं थे जिसके चलते  सभी तहसील पहुंच गए और उन्हें पता चला कि इओ, एसडीएम अभी लखीमपुर से नहीं आए हैं। सभी उनके आने की इंतजार  करते रहे और करीब एक घंटे के इंतजार के बाद भी वे नाराज हो गए। उन्होंने इओ और नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर जोरदार  प्रदर्शन किया। इसके बाद नायब तहसीलदार को एक पत्र सौंपा गया। जिसमें कहा गया है कि शहर के नाले-नालियों की लंबे समय से सफाई नहीं की गई है और उसमें गंदगी की भरमार है। रामलीला मेला रोड, बाजार, अहिरान, माहीगिरान, रंगरेजान, बाइपास रोड आदि के नाले-नालियां चोक हो गए हैं।  पालिका के माध्यम से नालों की सफाई करवाने की मांग की गई है। इसमें पूर्व पालिका सदस्य विनोद गर्ग, अजय गुप्ता, रामआसरे, कौशल किशोर, ओरीलाल, महेंद्र पाल, रमेश चंद्र गुप्ता, पंकज, रवि कुमार,  राजकुमार आदि मौजूद रहे। इधर सफाई नायक विजय मिश्र का कहना है कि पहले से बेहतर व्यवस्था सुचारु कर सभी जगहों पर साफ सफाई लगातार कराई जा रही है यह प्रदर्शन व्यक्ति विशेष द्वारा लोगों को उकसा कर सुनियोजित षड्यंत्र के तहत कराया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें