फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़के लोगों ने घेरी कोतवाली

विज्ञापन
गोला में प्रभारी निरीक्षक से वार्ता करते हिंदू समाज के लोग।संवाद
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। सोशल मीडिया पर देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़के लोगों ने विरोध-प्रदर्शन करते हुए कोतवाली घेरी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बुधवार देर शाम तमाम लोग चौराहे पर एकत्र हुए और विरोध प्रदर्शन किया। कार्रवाई की मांग करते हुए कोतवाली का घेराव किया। पुलिस ने मितौली थाना क्षेत्र के किरमानी गांव, हाल पता नगर के बाइपास निवासी रामसेवक वर्मा के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।
इस मौके पर अशोक जोशी, डॉक्टर पीयूष शुक्ला, डॉ. आदर्श दीक्षित, डॉ. सौरभ दीक्षित और सुरजन लाल वर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद पांडे ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस घर पर भी गई थी लेकिन ताला लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें