फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पलिया-भीरा राजमार्ग पर इमरजेंसी वाहन शुरू, बड़े वाहनों पर रोक

विज्ञापन
पलिया-भीरा मार्ग पर पुलिया के पास बनाया गया रास्ता।
विज्ञापन

विज्ञापन
पलियाकलां। पलिया-भीरा राजमार्ग पर अतरिया के आगे कटी पुलिया की मरम्मत का कार्य पूरा हो गया है, लेकिन अभी इस पर बड़े वाहनों को नहीं निकाला जा रहा है। केवल इमरजेंसी वाहनों और बाइकों की ही निकाला जा रहा है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों द्वारा लिखित में संचालन करने की अनुमति मिलेगी, तभी इस रास्ते पर बड़े वाहनों का आवागमन किया जाएगा।

सोमवार से पलिया-भीरा राजमार्ग पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण कार्य करा रहा है। महंगापुर के संत बाबा गुरनाम सिंह द्वारा कारसेवा कराई गई। दो दिनों में रास्ते को पूरी तरह से पाटा गया। उम्मीद जताई गई कि यह रास्ता बुधवार से शुरू हो जाएगा, लेकिन अभी तक एनएच के अधिकारियों से इस रास्ते पर आवागमन शुरू करने के लिए प्रशासन से कोई बात नहीं है।
विज्ञापन

इस कारण केवल इमरजेंसी वाहनों को ही इस रूट से निकाला जा रहा है। हालांकि कुछ वाहन चालक पुलिस बल तैनात न होने के कारण आवागमन कर रहे हैं। एसडीएम कार्तिकेय सिंह ने बताया कि राजमार्ग प्राधिकरण की तरफ से अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। फिर भी सहूलियत के लिए इमरजेंसी सेवाएं जारी हैं।
विज्ञापन

बाकी बड़े वाहनों के लिए यह रूट पूरी तरह से बंद है। राजमार्ग प्राधिकरण के लिखित निर्देश के बाद ही इस रूट पर आवागमन शुरू कर दिया जाएगा। उधर, निघासन मार्ग पर बड़े व छोटे सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें