फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दुधवा नेशनल पार्क में हाथियों से होगी निगरानी, शिकारियों पर कसेगा शिकंजा

Thu, 02 Mar 2023 12:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
दुधवा जंगल में हाथियों से गश्त करते वन कर्मी।
विज्ञापन
बांकेगंज। होली के मद्देनजर दुधवा टाइगर रिजर्व (डीटीआर ) में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। डीटीआर के अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक / एफडी बी प्रभाकर ने होली के दौरान जंगल में घुसपैठ और शिकार आदि की गतिविधियों और खासकर भारत-नेपाल सीमा से सटे जंगलों में कड़ी निगरानी के निर्देश वन कर्मियों को दिए हैं।
विज्ञापन

एफडी बी. प्रभाकर ने बताया कि होली के दौरान हिरन, पाढ़ा, चीतल, जंगली सुअर आदि वन्यजीवों के शिकार की घटनाएं बढ़ जाती हैं। होली की छुट्टी होने के कारण वन विभाग का काफी स्टाफ छुट्टी पर होता है, इसका फायदा उठाकर शिकारी और अपराधी जंगल में अवैध शिकार का प्रयास करते हैं। लिहाजा हाई अलर्ट जारी किया गया है। बताया कि दुधवा टाइगर रिजर्व के अफसरों समेत फील्ड स्टॉफ, डॉग स्क्वायड और एसटीपीएफ (स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स) के जवानों को यह निर्देश दिए गए हैं कि शिकार के लिए संवेदनशील स्थलों और घुसपैठ वाले रास्तों पर कड़ी नजर रखी जाए।
अवैध घुसपैठ रोकने के लिए भारत-नेपाल सीमा से सटे जंगल के चप्पे-चप्पे पर विशेष चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। डॉग स्क्वायड टीम के अलावा हाथियों के जरिए संवेदनशील स्थलों और जंगल के बाहरी किनारों पर कड़ी निगाह रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

सैलानियों पर भी रहेगी कड़ी नजर
एफडी ने बताया कि इस बार होली के मौके पर दुधवा आने वाले सैलानियों पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी कि कहीं सैलानी की आड़ में कोई शिकारी न आ जाए। इसके साथ ही यह भी देखा जाएगा कि कोई सैलानी मांस-मदिरा का सेवन न करने पाए। टाइगर रिजर्व के अंदर मांस-मदिरा का सेवन करना पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसलिए आने वाले सैलानियों की आईडी चेक की जाएगी और उनके बारे में जानकारी भी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें