फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: तीन किसानों की हाथियों ने रौंदी गन्ने की फसल

Tue, 22 Jul 2025 11:34 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पलिया के बसंतापुर में हा​थियों द्वारा रौंदी गई फसल दिखाते किसान। स्रोत : किसान
विज्ञापन
पलियाकलां। क्षेत्र के बसंतापुर कलां गांव में हाथियों के झुंड ने बीती रात जमकर उत्पात मचाया। किसान रामआसरे, राजित अली व विजय शंकर के खेतों में खड़ी गन्ने की फसल को पैरों तले रौंदकर तहस-नहस कर दिया। सुबह जब किसान खेतों पर पहुंचे और फसल की हालत देखी तो उन्होंने वन विभाग को सूचना दी। इसके बाद मझगईं रेंजर अंकित कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मौका-मुआयना किया। इस दौरान किसानों ने वन विभाग की टीम से मुआवजा दिलाने की मांग की है। रेंजर अंकित कुमार ने आश्वासन दिया कि मुआवजा दिलाने का प्रयास करेंगे और पूरी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें