पलिया के बसंतापुर में हाथियों द्वारा रौंदी गई फसल दिखाते किसान। स्रोत : किसान
पलियाकलां। क्षेत्र के बसंतापुर कलां गांव में हाथियों के झुंड ने बीती रात जमकर उत्पात मचाया। किसान रामआसरे, राजित अली व विजय शंकर के खेतों में खड़ी गन्ने की फसल को पैरों तले रौंदकर तहस-नहस कर दिया। सुबह जब किसान खेतों पर पहुंचे और फसल की हालत देखी तो उन्होंने वन विभाग को सूचना दी। इसके बाद मझगईं रेंजर अंकित कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मौका-मुआयना किया। इस दौरान किसानों ने वन विभाग की टीम से मुआवजा दिलाने की मांग की है। रेंजर अंकित कुमार ने आश्वासन दिया कि मुआवजा दिलाने का प्रयास करेंगे और पूरी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।