फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेला कलां में 50 एकड़ गन्ने की फसल हाथियों ने रौंदी

विज्ञापन
नुकसान देखने पहुंचे वनाधिकारी।
विज्ञापन
किसानों ने वन विभाग पर मुआवजा न देने का आरोप लगाया
विज्ञापन

मझगईं। इलाके के गुलरा टांडा गांव में हाथियों के झुंड ने तबाही मचाने के बाद बीती रात बेला कलां गांव में दस किसानों के खेतों में जमकर तांडव मचाया। यहां गन्ने की 50 एकड़ फसल को हाथियों के झुंड ने रौंद डाला। पीड़ित किसानों ने वन विभाग पर मुआवजा न देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बेला कलां गांव के उत्तर किसान जसमीत सिंह, औतार सिंह, गुरमीत सिंह, मंजीत कौर, सतनाम सिंह, अमरीक सिंह, तेज कौर, महेंद्र सिंह, हरप्रीत कौर आदि ने बताया कि हाथियों की चिंघाड़ सुनकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से हांका लगाकर व पटाखा दागकर करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा। सूचना पाकर मझगईं रेंज के दरोगा केके पाल, गुलरा चौकी के रामप्रकाश राना, जमुना प्रसाद, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के सहायक परियोजना अधिकारी राधेश्याम भार्गव, लेखपाल राजेंद्र कुमार ने मौका मुआयना किया। साथ ही रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजी। उधर, किसानों का कहना है कि वन विभाग द्वारा सिर्फ खानापूर्ति के लिए मौका मुआयना किया जाता है, लेकिन मुआवजा कभी नहीं मिलता। ग्रामीणों ने नुकसान का मुआवजा दिलाने व हाथियों के कहर से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें