फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: हाथी तीसरे दिन फिर पहुंचे सोहनरा भूड़, ग्रामीणों ने खदेड़ा

विज्ञापन
बांकेगंज के सोहनरा भूड़ गांव के पास हा​थियों की निगरानी करती टीम।
विज्ञापन
बांकेगंज। किशनपुर सेंक्चुरी के मड़हा सेक्शन में डेरा डाले नेपाली हाथियों ने बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे तीसरे दिन लगातार मैलानी रेंज की जटपुरा बीट जंगल से सटे सोहनरा भूड़ गांव के पास खेतों में जा पहुंचे।
विज्ञापन

जहां इन हाथियों ने किसानों की फसल रौंदने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों और निगरानी टीमों ने शोर मचाकर और पीपे बजाकर उन्हें खदेड़ दिया। खदेड़े जाने से गुस्साए हाथी करीब एक घंटे तक जंगल के आसपास चिंघाड़ते रहे। ग्रामीण भी खेतों के आसपास ही मौजूद रहकर शोर मचाते रहे। करीब एक घंटे तक जंगल में उत्पात मचाने के बाद हाथी नकुला से मड़हा की ओर फिर कूच कर गए। निगरानी टीमों के मुताबिक शुक्रवार को हाथियों की लोकेशन मड़हा जंगल में मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें