फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: हाथियों ने दस एकड़ गन्ने की फसल तहस-नहस की

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क के जंगल किनारे बसंतापुर कलां गांव में शुक्रवार रात जंगली हाथियों के झुंड ने किसानों की गन्ने की फसल को पैरों तले रौंदते हुए तहस-नहस कर दिया। इतना ही नहीं गांव के एक किसान का ट्रैक्टर भी हाथियों ने तोड़ दिया है। किसानों ने प्रदर्शन कर वन विभाग से मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


बसंतापुर कलां गांव में जंगल के किनारे कई किसानों के खेत हैं। शुक्रवार रात जंगल से निकले हाथियों के झुंड ने किसानों की गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचाया। किसान रामाश्रय पुत्र चिंताराम की एक एकड़, जमशेद्दीन की तीन बीघा, मुकद्दस की दो बीघा, जगतराम की एक एकड़, हसन रजा की दो बीघा, ओमप्रकाश की एक एकड़, गुरविंदर की एक एकड़ फसल को हाथियों ने रौंदकर तहस-नहस कर दिया। इसके अलावा गांव के रोहित पुत्र रामाश्रय का ट्रैक्टर भी तोड़ दिया।
वन विभाग के खिलाफ ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। वन विभाग की टीम ने मौका मुआयना किया है और नुकसान का मुआवजा दिलाने का आश्वासन भी दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि 15 दिन से हाथियों का झुंड खेतों की ओर आ रहा है और किसी न किसी किसान की फसल को तबाह कर रहा है। वन विभाग इसके लिए कोई कारगर कदम नहीं उठा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें