फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गुलरा में तार फैंसिंग तोड़कर हाथियों ने फसलों को रौंदा

विज्ञापन
पलिया तहसील के गुलरा में हा​थियों द्वारा तोड़ी गई तार फैंसिंग।
विज्ञापन
पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क की गुलरा वन चौकी से सटे जंगल से निकले जंगली हाथियों के झुंड ने वन विभाग द्वारा लगाई गई तार फेंसिंग को तोड़कर किसानों के खेतों में जमकर उत्पात मचाया। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग द्वारा कराई गई तार फेंसिंग कमजोर है। वन्यजीव उसे आसानी से तोड़ देते हैं।
विज्ञापन

गुलरा वन चौकी क्षेत्र के गुलरा टांडा गांव में जंगली हाथियों के झुंड ने खेतों में फसलों को तहस-नहस कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि वन विभाग की तरफ से जंगल के किनारे-किनारे तार फेंसिंग लगवाई गई है, लेकिन यह तार फेंसिंग मानकविहीन होने के कारण एक ही धक्के में गिर जाती है। इसी का नतीजा है कि बीती रात वन विभाग की तार फेंसिंग को तोड़कर हाथियों का झुंड गांव में घुस आया और खेतों में खड़ी कई एकड़ गन्ने की फसल को तहस-नहस कर दिया।
किसान रामू, बाबूराम राठौर, कुंजन लाल चौहान, लालता प्रसाद, और तुलसी राम राठौर ने बताया कि हाथियों ने उनकी कई एकड़ फसल को बर्बाद कर दिया है। आरोप है कि जब गुलरा वन चौकी को इसकी सूचना दी गई तो उन्होंने मामला अपनी रेंज का न होने की बात कही। इस पर वन विभाग के खिलाफ ग्रामीणों ने रोष जताया है। इस बारे में गुलरा वन चौकी के रेंजर राजपाल से संपर्क किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन





जंगली हाथियों के उत्पात से दक्षिण सोनारीपुर रेंज की गुलरा वन चौकी के पास करीब 150 मीटर तार फेंसिंग नींव से उखड़ गई है। इसकी मरम्मत कराई जाएगी। - ललित कुमार वर्मा, फील्ड डायरेक्टर,दुधवा टाइगर रिजर्व


घर में घुसे मगरमच्छ की रातभर की रखवाली
- बरेली फार्म के एक घर में घुस गया था मगरमच्छ, सुबह पकड़कर छोड़ा गया

संवाद न्यूज एजेंसी

महंगापुर। क्षेत्र के बरेली फार्म में शुक्रवार रात एक घर में मगरमच्छ घुस गया। पता चला तो घर के सदस्यों में हड़कंप मच गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए और रातभर जागकर मगरमच्छ की रखवाली करते रहे। ताकि वह दूसरी जगह न जाए। सुबह वनकर्मियों ने मगरमच्छ को पकड़कर जंगल में छोड़ा।

बरेली फार्म के भूपेंद्र सिंह पुत्र सुलक्षण सिंह ने बताया कि घर के बाहर उनका कुत्ता बंधा रहता है। आसपास गन्ने के खेत भी हैं। रात करीब 10 बजे एक मगरमच्छ उनके घर की तरफ आया तो कुत्ते ने भौंकना शुरू कर दिया। इसके बाद वह खुद बाहर आए और मगरमच्छ को देख उनके होश उड़ गए। मगरमच्छ घर में घुस गया। किसी जानवर या फिर बच्चों पर हमला न कर दे, इसलिए उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के कई ग्रामीण उनके घर आ गए। रात भर जागते हुए मगरमच्छ को एक ही जगह पर रखा। सुबह करीब सात बजे सूचना पर वन विभाग के डिप्टी रेंजर राकेश कुमार वनकर्मियों की टीम के साथ पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को रेस्क्यू कर अपने साथ ले गए। मगरमच्छ के निकलने से परिजन अब भी दहशत में हैं।

पलिया तहसील के गुलरा में हाथियों द्वारा तोड़ी गई तार फैंसिंग।

पलिया तहसील के गुलरा में हाथियों द्वारा तोड़ी गई तार फैंसिंग।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें