फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: खेतों की रखवाली कर रहे किसानों पर हाथियों का हमला, चार घायल

विज्ञापन
हांथी के हमले से घायल रामपाल
विज्ञापन
निघासन(लखीमपुर)। बेलरायां रेंज में शुक्रवार को खेतों की रखवाली कर रहे किसानों को जंगल से निकले हाथियों के झुंड ने दौड़ा लिया। भागते समय तीन ग्रामीण गिरकर घायल हो गए। इनमें से रामपाल नामक किसान को जंगली हाथी ने उठाकर पटक दिया और उसके पैर पर पैर रख दिया। इससे उसका पैर टूट गया।
विज्ञापन


पूर्व प्रधान ध्रुव वर्मा ने बताया कि खेतों की रखवाली कर रहे लोगों ने भुलनपर गांव के किनारे मंदिर के पास धान और गन्ने के खेतों में रात दो बजे जंगली हाथियों के होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण डंडा लाठी गोला, पटाखा और आग जलाने के लिए फूस वगैरह लेकर मंदिर के पास पहुंचे। ग्रामीणों को आता देख हाथी चिंघाड़ने लगे। हाथियों के चिंघाड़ने पर ग्रामीणों ने आग जलाई और पटाखे दगाए।
पटाखे की आवाज सुनते ही हाथी भड़क गए और ग्रामीणों पर हमलावर हो गए। हाथियों से बचने के लिए ग्रामीण गांव की तरफ भागे लेकिन हाथियों ने रामपाल वर्मा को उठाकर पटक दिया और उसके पैर पर पैर रख दिया। इससे रामपाल का पैर टूट गया। कौशल उर्फ गोचली, अंकुर वर्मा, सर्वेश को भी काफी चोटें आईं। ग्रामीणों के और शोर मचाने और पटाखे दगाने पर हाथी जंगल की तरफ लौट गए।
विज्ञापन

हाथियों के जाने के बाद ग्रामीण घायलों को उठाकर निघासन सीएचसी ले गए। जहां से रामपाल की गंभीर हालत देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जबकि कौशल, अंकुर वर्मा और सर्वेश का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। हाथियों के हमले में ग्रामीणों के घायल होने से ग्रामीणों में रोष है। उत्तर निघासन रेंजर भूपेंद सिंह ने बताया कि वन विभाग की टीम को मौके की जांच के लिए भेजा गया है, घायलों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता राशि विभाग से दिलाई जाएगी वहीं फसलों के नुकसान का मुआवजा भी दिलाया जाएगा।

हांथी के हमले से घायल रामपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें