फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सड़क पर हाथी, एक घंटे तक थमा रहा यातायात

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीफंटा। दुधवा नेशनल पार्क के तहत दुधवा-सुहेली के पास नेपाल से आए जंगली हाथियों के झुंड ने सड़क किनारे लगे मार्ग संकेतक तोड़ डाले। हाथियों का झुंड काफी देर तक रोड पर चहलकदमी करने के बाद जंगल में घुस गया। एक घंटे तक यातायात थमा रहा।
विज्ञापन


नेपाल से दुधवा नेशनल पार्क में करीब दो दर्जन से अधिक जंगली हाथियों का झुंड आया है। बृहस्पतिवार की रात दुधवा-गौरीफंटा रोड पर नकउहा से सुहेली तक रोड किनारे लगे पार्क के बोर्ड व सांकेतिक बोर्ड हाथियों ने तोड़कर गिरा दिए। गौरीफंटा से पलिया की ओर आने-जाने वाले वाहन चालकों ने सड़क पर हाथियों के झुंड को देखा तो वह वापस दुधवा बैरियर पर आकर खड़े हो गए। करीब एक घंटे के बाद हाथियों ने सड़क छोड़ी। जिसके बाद वाहनों का अवागमन शुरू हो सका। जंगली हाथियों के झुंड के आने से दुधवा बैरियर व बंशीनगर के ग्रामीणों में दहशत फैली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें