फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: काॅलेज समेत दो जगह बिजली चोरी पकड़ी, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज। विजिलेंस टीम ने शनिवार को क्षेत्र में एक कॉलेज समेत दो जगह बिजली चोरी पकड़ी। टीम ने आरोपियों के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

विजिलेंस टीम प्रभारी पवन कुमार मिश्रा और एसडीओ टाउन सरफुद्दीन की अगुवाई में विभागीय टीम ने महेवागंज के भीरा मार्ग के एक काॅलेज, निर्माणाधीन भवन और दो प्रतिष्ठानों समेत चार स्थानों पर छापा मारा। जांच टीम ने बताया कि कॉलेज में अतिरिक्त लाइन बिछाकर बिजली चोरी की जा रही थी।
आदर्श नगर काॅलोनी के पास एक निर्माणाधीन भवन में पास के बिजली खंभे से कटिया डालकर चोरी की जा रही थी। पवन कुमार मिश्रा ने बताया कि काॅलेज में अतिरिक्त लाइन बिछाकर 17 किलोवाट की बिजली चोरी की जा रही थी। वहीं निर्माणधीन भवन में खंभे से सीधे केबल डालकर उपयोग में लाया जा रहा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें