फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: चार दिन बाद भी बहाल नहीं हो सकी बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
उचौलिया। आंधी तूफान आने से सोमवार को गुल हुई कस्बा क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बृहस्पतिवार को भी बहाल नहीं हो सकी। इस कारण 400 से अधिक गांवों के लोग बेहाल रहे।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर बाद आई आंधी और बारिश के चलते उपकेंद्र की 33 एवं 11 केवीए लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। दर्जनों खंभेे टूट गए थे। मंगलवार को आंधी से हुई क्षति का आंकलन करने के बाद बुधवार दोपहर बाद स्टोर से खंभे मिले। ऐसे में बुधवार को लाइन सही नहीं हो सकी। हालांकि कर्मचारी बृहस्पतिवार शाम तक मोहम्मदी जेबीगंज की 33 केवीए लाइन को ही ठीक करने में जुटे रहे। इस कारण 11 केवीए पर काम नहीं हो सका। इससे जेबीगंज उपकेंद्र के उचौलिया, सोनौवा, बरखेरा फीडर की 11 केवीए लाइन बृहस्पतिवार शाम तक सही नहीं हो पाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें