फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 70 से अधिक गांवों में दो दिन बाद भी बहाल नहीं हुई बिजली

विज्ञापन
राजाजीपुरम में बिजली का तार टूटा हुआ- स्रोत उपभोक्ता
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बुधवार की शाम आई आंधी से शहर से लेकर देहात तक बिजली व्यवस्था चौपट हो गई थी। अब भी जिले में 70 से 80 गांव ऐसे हैं, जहां अब तक आपूर्ति शुरू नहीं हुई है। बिजली न मिलने से भीषण गर्मी में उनको हाल बेहाल है।
विज्ञापन

आंधी पानी से फरधान क्षेत्र में सबसे ज्यादा तबाही देखने को मिली थी। करीब 300 गांवों की बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई थी। अधिकांश गांवाें में 24 घंटे बाद सप्लाई बहाल हो गई थी, लेकिन क्षेत्र के भदुरा, किसानपुर, रमपुरिया, खजुहा, कियाथू, ढिकिया भूपसिंह, बहादुरापुर, शंकरपुर, परसेराह बुजुर्ग, बेलबूढी आदि करीब 60 गांवों में शुक्रवार की देर शाम तक बिजली नहीं मिल सकी।
फरधान क्षेत्र में काफी खंभे गिरे हैं। अमीरनगर क्षेत्र में बिजली उपकेंद्र बस्तौली के सैदापुर फीडर के बुधवार की शाम तेज आंधी में बिजली के पोल टूट गए थे। करीब चार दर्जन से अधिक गांव प्रभावित हो गए थे। हालांकि शुक्रवार सुबह से बिजली आपूर्ति शुरू हो गई। वहीं लखीमपुर शहर में बृहस्पतिवार की शाम और शुक्रवार दिन में कटौती का खेल चलता रहा। नई बस्ती पावर हाउस के राजाजीपुरम में बृहस्पतिवार की देर रात तार टूटने से कई घंटे सप्लाई बाधित रही। लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें