फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गन्ना भुगतान से बढ़ रहा बिजली विभाग का खजाना

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुरखीरी। किसानों को मिलने वाले गन्ना भुगतान से बिजली विभाग का खजाना बढ़ रहा है। बैंक खाते में गन्ने का पैसा आते ही किसान सीधे बिजली दफ्तर में अपना बिजली बकाया जमा करने पहुंच रहे हैं। ओटीएस योजना के तहत लखीमपुर सर्किल की तीनों डिविजन में अब तक 31 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया विभाग के खजाने में जमा हो चुका है।
विज्ञापन

ओटीएस योजना के तहत बकाया भुगतान जमा करने के लिए शहर के काउंटर भले ही खाली पड़े हैं, लेकिन देहात क्षेत्र के बिजलीघरों के कैश काउंटर गुलजार हैं। गन्ना भुगतान मिलते ही किसान बकाया जमा करने दफ्तर पहुंच रहे हैं। किसानों का कहना है कि योजना में छूट पाने का यह अच्छा विकल्प है। विभागीय आंकड़ों पर नजर डालें तो निघासन डिविजन में 10 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान जमा हो चुका है।
मितौली डिविजन में 15 करोड़ रुपये का भुगतान जमा हुआ है। निघासन डिविजन के ईई भरत गौतम ने किसानों से अपील की है कि 16 दिसंबर से पहले अपना बकाया भुगतान जमा कर ओटीएस योजना के तहत छूट का लाभ उठा लें। वहीं, मितौली डिविजन के ईई अमित कुमार ने बताया कि 18300 उपभोक्ताओं ने अपना पंजीकरण कराया है। विभाग में अब तक 15 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान जमा हो चुका है।
विज्ञापन

ओटीएस योजना की अंतिम तारीख 16 जनवरी है। उन्होंने बताया कि बिजली चोरी करने वालों को भी ओटीएस योजना के तहत 50 फीसदी छूट दी जा रही है। क्षेत्र के काफी उपभोक्ता बकाया भुगतान जमा करने पहुंच रहे हैं।

सूने पड़े शहर के कैश काउंटर
लखीमपुर डिविजन में 31 दिसंबर तक 5.90 करोड़ रुपये जमा हुए हैं। ओटीएस योजना की तिथि भले ही बढ़ा दी गई है, लेकिन शहर में बहुत कम लोग ही भुगतान जमा करने पहुंच रहे हैं। कैश काउंटर सुबह 10 से देर शाम तक खुलते हैं, लेकिन पूरे दिन में एक-दो ही उपभोक्ता आते हैं। जबकि गांव क्षेत्र में में काफी उपभोक्ता अपना बकाया भुगतान जमा करने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें