धौरहरा। उपकेंद्र के परौरी फीडर की बिजली बृहस्पतिवार रात से गुल है। इससे परौरी फीडर के कफारा, परौरी और टेकीकुंडा समेत 300 गांवों में अंधेरा छाया हुआ है। जेई सहित अन्य अधिकारी फोन तक न नहीं उठा रहे हैं। बारिश के दौरान बिजली व्यवस्था ध्वस्त होने से ग्रामीणों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।
कफारा गांव के संजय दीक्षित, सुरेश कुमार, राकेश मिश्रा और अजय तिवारी सहित अन्य उपभोक्ताओं ने जेई सुशील कश्यप पर लापरवाही का आरोप लगाकर सीएम पोर्टल पर शिकायत की है। जेई सुशील कुमार कश्यप ने बताया कि कहीं फाल्ट है, जो मिल नहीं रही है। लाइनमैन काम कर रहे हैं, बारिश की वजह से दिक्कत हो रही है।
उधर बरवर में बृहस्पतिवार रात तीन बजे से गांव ककराही, शेखपुर, कारी फॉर्म, गलराई, भौनापुर, कोयलाजार समेत कई गांवों की बिजली गुल है। जेई अकरम ने बताया कि लाइन ठीक कराई जा रही है। जल्द ही आपूर्ति चालू कराई जाएगी।