फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बिजली संविदा कर्मियों का धरना दूसरे दिन भी जारी

विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में धरना देते बिजली संविदा कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बिजली निगम के संविदा कर्मचारियों का मंगलवार काे भी धरना जारी रहा। संविदाकर्मी स्थानांतरण रद्द किए जाने की मांग को लेकर अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में धरने पर बैठे रहे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पाॅवर कॉरपोरेशन संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार ने बताया कि अधीक्षण अभियंता पूरे दिन कार्यालय से अनुपस्थित रहे। किसी ने भी प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन नहीं लिया। कर्मचारियों ने ज्ञापन डीएम को सौंपा। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी ने पूर्व में अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल को फोन कर संविदा कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया था। फिर भी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, न ही उन्होंने दोबारा वार्ता की। महामंत्री अमित मिश्रा ने कहा कि तीन सितंबर को अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन जारी रखने का निर्णय लिया है। धरने में बड़ी संख्या में संविदा कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें