फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बिजली के 18 बकायेदारों के काटे कनेक्शन, हड़कंप

विज्ञापन
रहमतपुर मे बिजली कनेक्शन काटने पहुंची टीम- संवाद
विज्ञापन
सिकंदराबाद। कई प्रयास के बाद भी बकाया जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए है। विभाग की ओर से की गई कार्रवाई से बकायेदारों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

कस्बे के विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत ग्राम रहमतपुर में कई ग्रामीणों का बिजली का बिल बकाया है। विभाग की ओर से उपभोक्ताओं को कई बार नोटिस दिए गए, लेकिन बकायेदारों ने एक न सुनी। शुक्रवार को जेई सिकंदराबाद अपनी टीम के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने 18 बकायेदारों के कनेक्शन काट दिए। जेई राशिद खान ने बताया कि बिजली उपभोक्ताओं का करीब ढाई लाख रुपये बकाया है। कई बार कहने के बाद भी बिल न जमा करने के कारण कनेक्शन काटे गए हैं। बिल जमा किए बिना कोई भी कनेक्शन जोड़ता है तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें