कस्बे में लहरपुर से लखीमपुर जा रही सवारियों से भरी बस बिजली के तारों में उलझ गई। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। बस में सवार यात्री बाल-बाल बच गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कस्बे में बाजार के आगे लखीमपुर रोड पर लहरपुर से सवारियां लेकर लखीमपुर जा रही थी। तभी अवधी टोला मस्जिद के निकट बिजली के तार बस पर रखी साइकिल में उलझ गए और टूटकर बस पर गिर गए। करंट से लोगाें में अफरातफरी मच गई। ड्राइवर ने बस रोककर सवारियां नीचे उतारीं। बताते हैं कु छ लोगों को करंट के झटके भी लगे। इस बीच दुकानदारों ने बांस के सहारे ताराें को हटाया और लाइनमैन को फोन करके बिजली कटवाई। कस्बे में बिजली का तार टूटने से दोनाें ओर से करीब एक घंटे तक रास्ता जाम रहा। लोगों का कहना है कि इससे पूर्व भी इसी जगह पर एक बस में तार उलझ गए थे। आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही के चलते जर्जर तार बदले नहीं गए, उन्हीं को फिर पुराने तारों से जोड़ दिया गया। जिससे किसी भी दिन कोई बड़ा हादसा हो सकता है।