लखनऊ मेडिकल कॉलेज में भर्ती वीरपाल।
गोला गोकर्णनाथ। भारत भूषण कॉलोनी में काम के दौरान बिजली मिस्त्री वीरपाल उर्फ रिंकू हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीररूप से झुलस गए थे। लखनऊ मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान डॉक्टरों को उसका दाहिना हाथ काटना पड़ा है। इधर, बिजली विभाग के एक बड़े अधिकारी ने हादसे से अनभिज्ञता जताई है।
हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव भवानीगंज निवासी घनश्याम का 32 वर्षीय पुत्र वीरपाल उर्फ रिंकू 25 जनवरी को भारत भूषण कॉलोनी निवासी रामनिवास वर्मा के यहां बिजली का काम करने गया था। मकान के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से झुलस गया था। सीएचसी से जिला अस्पताल और जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया। दो दिन पहले डॉक्टरों को उनका दाहिना हाथ काटना पड़ा है।
घटना के बाद इमदाद देना तो दूर विभागीय अफसरों को कोई जानकारी तक नहीं। अधीक्षण अभियंता अशोक सुंदरम ने बताया कि उन्हें हादसे की कोई जानकारी नहीं है। पल्ला झाड़ते हुए कहा कि एसडीओ से जानकारी करें। हालांकि एसडीओ विनीत कुमार वर्मा ने बताया कि हाईटेंशन की चपेट में आकर बिजली मैकेनिक झुलसा था, इसकी जानकारी है।
लखनऊ मेडिकल कॉलेज में भर्ती वीरपाल।